उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

चलती स्कूटी पर बरसी गोली!…उत्तराखंड में बैंककर्मी पर फायरिंग से सनसनी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोवाला स्थित ग्रास फार्म, शिमला बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी से जा रहे युवक को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में महाअलर्ट... चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

बताया जा रहा है कि घायल युवक उज्जीवन बैंक में काम करता है और घटना के वक्त अपनी कजिन के साथ स्कूटी से जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का कहर!... गहरी खाई में गिरी कार, 2 लोगों की गई जान

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीओ सदर अंकित कंडारी के मुताबिक, पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और घायल युवक से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फायरिंग की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  UPSC से बैंकिंग और डिफेंस तक… उत्तराखंड के 11 हजार छात्रों को सरकार देगी मुफ्त कोचिंग

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में