उत्तराखण्ड कुमाऊं राजनीति हिल दर्पण

हल्द्वानी में भाजपा की बड़ी बैठक के बीच बवाल… नितिन नवीन के विरोध में प्रदर्शन और गिरफ्तारियां

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामपुर रोड स्थित विंटेज गार्डन में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों और प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक रणनीति को लेकर मंथन किया जा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी दोपहर करीब तीन बजे बैठक स्थल पहुंचने की संभावना जताई गई। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। माना जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने संबोधन में संगठनात्मक तैयारियों, आगामी राजनीतिक चुनौतियों और पार्टी की प्राथमिकताओं को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल...इन अधिकारियों के बदले दायित्व

इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के हल्द्वानी दौरे के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने नितिन नवीन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके दौरे का विरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खौफनाक मंजर!... खाई में मिला व्यापारी का शव, कार देख मचा हड़कंप

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पूर्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा में मौजूद एक व्यक्ति द्वारा भाजपा का झंडा लहराए जाने से धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। कांग्रेस ने कहा कि ऐसी घटना के बाद नितिन नवीन को देवभूमि उत्तराखंड में बुलाए जाने का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता संविधान की प्रति लेकर भी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ पर घमासान, FIR दर्ज… अब जांच में सामने आएगा सच

बुद्ध पार्क में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। पुलिस ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक, जिलाध्यक्ष सुमित कुमार समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर मौके से हटाया। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक और कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते शहर में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में