उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

PG-हॉस्टलों में पुलिस की रेड…हिरासत में लिए 4 संदिग्ध; संचालकों में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में हॉस्टल और पीजी की आड़ में होने वाली मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए दून पुलिस ने देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के हॉस्टल और पीजी खंगाले। अचानक हुई इस कार्रवाई से संचालकों और छात्रों में हड़कंप मच गया।

चेकिंग के दौरान चार हॉस्टलों में नियमों का उल्लंघन और अनियमितताएं सामने आईं। पुलिस ने संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तय समय में सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। वहीं, देर रात बिना किसी स्पष्ट कारण के घूमते मिले चार संदिग्ध युवकों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आ सकते हैं PM मोदी!...मिलेगी बड़ी सौगात, तैयारियां तेज

अभियान के दौरान पुलिस ने हॉस्टल-पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी जुटाई और संचालकों को सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात 10 बजे तक छात्रों की वापसी सुनिश्चित करने तथा बाहरी लोगों को बिना सत्यापन प्रवेश न देने को कहा गया।

यह भी पढ़ें 👉  अभी बिगड़ा रहेगा मौसम!...उत्तराखंड में अलर्ट, स्कूल बंद होने से पढ़ाई पर असर

पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों का पूरा रिकॉर्ड रखने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि किसी हॉस्टल या पीजी में रहने वाला छात्र आपराधिक गतिविधि या नशे से जुड़ी किसी गतिविधि में पकड़ा गया तो संबंधित छात्र के साथ संचालक की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि देहरादून में पढ़ाई के नाम पर हुड़दंग, नशे और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले हॉस्टल और पीजी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल और पीजी की निगरानी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में