उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

पहले नजदीकी बढ़ाई, फिर बनाया अश्लील वीडियो!…हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर कारोबारी

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग कर एक कारोबारी से करीब सात करोड़ रुपये की संपत्ति और नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने कारोबारी से नजदीकी बढ़ाकर उसे नशीला पदार्थ खिलाया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद इन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर पहले 45 लाख रुपये वसूले गए। बाद में साथियों के साथ मिलकर करीब दो करोड़ रुपये कीमत के चार फ्लैट अपने और परिचितों के नाम करा लिए। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये नकद हड़पने का भी आरोप है।

लालकुआं के बीचपुर निवासी 62 वर्षीय कारोबारी सुभाष चंद की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति सिंह पत्नी राजेश कुमार सिंह निवासी गौजाजाली उत्तर, मोहम्मद मुस्तकीम निवासी टनकपुर रोड, कुंदन कुमार, पंकज और सोनम उर्फ दिनेश वाले समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कारोबारी स्टोन क्रशर और पेट्रोल पंप का कारोबार करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद... सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, क्या निकलेगा समाधान?

तहरीर के अनुसार, वर्ष 2015 में एक परिचित के माध्यम से कारोबारी की पहचान ज्योति सिंह से हुई थी। आरोप है कि महिला ने धीरे-धीरे उनसे नजदीकी बढ़ाई और बाद में कथित तौर पर नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए। इन्हीं के आधार पर ब्लैकमेल कर रकम और संपत्ति हड़पने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  2027 के चुनाव में यहां से ताल ठोकेंगे पूर्व सीएम?... हाईकमान के फैसले पर टिकी निगाहें!
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में