उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

चुनाव से पहले भाजपा का मास्टरस्ट्रोक!… ब्लॉक प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बदला पाला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। चुनावी मुकाबले से पहले जनप्रतिनिधियों को अपने पाले में लाने की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा ने टिहरी जिले में अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार समेत कई जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इसके साथ ही जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुख अब भाजपा से जुड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आम आदमी को महंगाई का एक और झटका... इस दिन से महंगा होगा आंचल का दूध

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कनिष्ठ प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, सात क्षेत्र पंचायत सदस्य और करीब एक दर्जन ग्राम प्रधानों ने भी भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने वाले सभी जनप्रतिनिधियों का फूलमालाओं और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

सदस्यता कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। संगठन को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर जनप्रतिनिधि भाजपा से जुड़ रहे हैं। जनता के बीच तीसरी बार विकास की सरकार बनाने को लेकर सकारात्मक माहौल बन रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  न मंच पर सम्मान मिला, न भाषण का मौका...प्रदेश प्रभारी के सामने कांग्रेस में मचा घमासान!

भट्ट ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने टिहरी जिले के सभी नौ ब्लॉक प्रमुखों के भाजपा से जुड़ने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। विधानसभा चुनाव से पहले टिहरी में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को भाजपा की संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी अब इसी आधार पर आगामी चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने में जुटी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में