उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

जीरो टॉलरेंस मोड में पुलिस… लापरवाहों पर ‘नो वर्क नो पे’—एसएसपी के कड़े तेवर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए जिले में सख्त सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वाले, जबरन रंग लगाने वाले और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ ने शुक्रवार को कोतवाली मीटिंग हॉल में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाएं और आगामी त्योहारों के लिए रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कर्मचारी सम्मेलन के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित समाधान के आदेश दिए।

डॉ. मंजूनाथ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध होने पर बीट कॉन्स्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक सभी की जिम्मेदारी तय होगी। ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक प्रयोग या लापरवाही करने वालों पर ‘नो वर्क नो पे’ नीति लागू होगी। महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के खिलाफ अभियान तेज किए जाएंगे, साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी लगातार जारी रहेगी। नशे में ड्राइविंग, स्टंट और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस लागू होगा, और रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल का प्रेम, शादी का वादा और फिर बवाल... हल्द्वानी कोतवाली में घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

त्योहारों को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए एसएसपी ने विशेष दिशा-निर्देश भी दिए। हुड़दंगियों पर तत्काल कार्रवाई होगी, अफवाह फैलाने वालों की निगरानी के लिए सोशल मीडिया सेल सक्रिय किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों को पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में विशेष तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अब मॉल रोड पर हॉर्न बजाया तो खैर नहीं!...इस दिन से नैनीताल में सख्त नियम लागू

सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही पुलिस बल और उनके परिवार के हौसले को बढ़ाने के लिए डॉ. मंजूनाथ ने 39 उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्कॉलरशिप राशि प्रदान की गई। इन छात्रों में नवनीत तिलारा, रोहित नाथ गोस्वामी, अंजली फर्त्याल, नम्रता राणा, तनीश राणा, तनवी रौतेला, हिमांशी चंद्र, कनक सैनी, कृषिका पांडे, मयंक सिंह, नमन सिंह मर्तोलिया, देवांश बिष्ट, तनुजा भट्ट और आदित्य शर्मा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादलों का बड़ा धमाका!...एक साथ बदले कई अफसरों के कार्यक्षेत्र

एसएसपी ने कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून के उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

गोष्ठी में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ नैनीताल रविकांत सेमवाल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार सहित सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू/पीएसी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में