उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

जहर बेचने वाला नेटवर्क बेनकाब! … STF जांच में चौंकाने वाला खुलासा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने और बाजार में बेचने वाले गिरोह के एक और सदस्य को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी की भूमिका नकली दवाइयों के पैकिंग मटेरियल और लेबल तैयार कर उन्हें बिक्री में इस्तेमाल करने की थी। इस मामले में STF अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार, STF ने 1 जून 2025 को सेलाकुई, देहरादून से संतोष कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से नामी दवा कंपनियों के भारी मात्रा में नकली रैपर, आउटर बॉक्स, लेबल और क्यूआर कोड बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना सेलाकुई में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी गंभीरता को देखते हुए जांच बाद में STF को सौंप दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ बन गई जल्लाद!...युवक को खंभे से बांधकर बरसाईं लाठियां, VIDEO वायरल

जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार नकली दवाइयों के लेबल तैयार कर उन्हें मोहन वैद्य उर्फ मोंटी को देता था। मोहन वैद्य इन लेबलों को नकली दवाइयों के बॉक्स पर लगाकर बाजार में बेचता था। STF की जांच में यह भी सामने आया कि मोहन इस संगठित अपराध में सक्रिय रूप से शामिल था।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

इसके बाद STF टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी जांच के आधार पर मोहन वैद्य उर्फ मोंटी, निवासी जीरकपुर (पंजाब) को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

एसएसपी STF नवनीत भुल्लर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर नकली दवाइयों के गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। टीमों ने जीवनरक्षक ब्रांडेड दवाइयों की हूबहू नकल कर उन्हें बाजार में बेचने वाले नेटवर्क की पहचान कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी से अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में