उत्तराखण्ड खेल गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

सीमांत से कन्याकुमारी तक एक मंच पर जुटे खिलाड़ी… धामी ने बताया खेलों का असली महत्व

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती की ओर से आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों की सहभागिता इस आयोजन को विशेष बनाती है। हिमालय के सीमांत क्षेत्रों से लेकर कन्याकुमारी और पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर पूर्वोत्तर तक के खिलाड़ियों का एक मंच पर जुटना लघु भारत का दर्शन कराता है। खेल का मैदान भाषा, वेशभूषा और क्षेत्रीय भिन्नताओं से ऊपर उठकर सभी को एक सूत्र में जोड़ता है। यहां खिलाड़ियों को एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझने का अवसर भी मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर फिर बड़ा प्रहार... रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया ये अधिकारी!

धामी ने कहा कि विद्या भारती शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। वर्ष 1952 में गोरखपुर में पहले सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना से शुरू हुई संस्था की यात्रा आज देश के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। सीमांत, ग्रामीण, जनजातीय और वंचित क्षेत्रों में शिक्षा के प्रसार के लिए संस्था के प्रयास सराहनीय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘एक दिन सबको यहीं आना है...’ हाईकोर्ट की दो टूक टिप्पणी से मचा हड़कंप, सरकार को 2 महीने की मोहलत

उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर जीवन के कर्तव्यों और लक्ष्यों की पूर्ति का आधार है। पेरिस पैरालंपिक-2024 के रजत पदक विजेता निषाद कुमार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहलों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रदेश में खेल सुविधाओं और संसाधनों के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का प्रयास है कि दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन के सफल संचालन के लिए विद्या भारती के पदाधिकारियों, आचार्यों एवं प्रशिक्षकों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में मासूमियत से दरिंदगी... 6 साल की बच्ची के साथ 15 वर्षीय किशोर ने पार की सारी हदें!

इस अवसर पर महेश गुप्ता, विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के महामंत्री देशराज शर्मा, अखिल भारतीय सह-संगठन मंत्री यतीन्द्र कुमार शर्मा, अखिल भारतीय संयोजक खेल विभाग मुक्तेश बगेशा, डॉ. विजय पाल सहित संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में