जन मुद्दे राष्ट्रीय हिल दर्पण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आग!…10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

खबर शेयर करें -

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह ईंधन के नए रेट जारी करते हुए पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। लगातार बढ़ती कीमतों से आम जनता पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले 15 मई को दोनों ईंधनों की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं 19 मई को भी पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बीते 10 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 5 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट... शनिवार को इस जिले में स्कूल बंद

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपये से बढ़कर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की नई कीमत 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

इस बीच कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की बात कही थी। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और बेवजह परेशान न होने की अपील भी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राहुल गांधी की दस्तक...चुनावी रण से पहले नेताओं संग बड़ा मंथन, कुछ देर में युवाओं से संवाद

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड चुनाव जन मुद्दे देहरादून

*चुनावी तैयारियां- गृह जिले में तैनात नहीं रहेंगे दरोगा, कुंडली जमाए कर्मियों के लिए आया यह आदेश*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके तहत निर्वाचन आयोग ने अहम निर्णय
उत्तराखण्ड जन मुद्दे देहरादून स्वास्थ्य

*कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित हुए उत्तराखंड के इतने अस्पताल, मिलेंगे 203.5 लाख*

खबर शेयर करें -देहरादून। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के