उत्तराखण्ड कुमाऊं चुनाव हल्द्वानी हिल दर्पण

कहीं आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं?… चुनाव से पहले प्रशासन ने मतदाताओं को किया अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची को दुरुस्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, पहले से दर्ज नामों में संशोधन करने और दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके मतदाताओं के नाम स्थानांतरित करने का मौका दिया जा रहा है। इसके लिए 11 दिसंबर तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चुनावी मोर्चे पर उतरने से पहले पुलिस में बड़ा फेरबदल!... कई थानों के प्रभारी इधर से उधर

सिटी मजिस्ट्रेट एवं हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एपी बाजपेयी ने तहसील सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान के दौरान मतदाता अपनी जानकारी जांच सकते हैं। संबंधित बूथ के बीएलओ के पास मतदाता सूची उपलब्ध है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी सूची देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एक दिसंबर से बढ़ेगा मानदेय?... धामी कैबिनेट में इन पांच वर्गों को मिल सकती है सौगात

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर नया नाम दर्ज कराने, नाम, उम्र और फोटो में गलती होने पर संशोधन कराने की सुविधा दी गई है। इसके लिए नए मतदाताओं को फार्म-6, विवरण में सुधार के लिए फार्म-8 और स्थान बदलने वाले मतदाताओं को पुराने स्थान से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 भरना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में पाला, मैदानों में कोहरा... उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट

मतदाता नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी जानकारी की जांच कर लें, ताकि चुनाव के दौरान मतदान करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में