उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

नैनीताल पुलिस को मिला नया कप्तान!… सिलक्यारा रेस्क्यू के हीरो अर्पण यदुवंशी ने संभाली कमान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने नैनीताल जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाल ली है। 2017 बैच के अधिकारी यदुवंशी ने 27 नवंबर को पुलिस कार्यालय हल्द्वानी पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले उन्होंने काठगोदाम स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पुलिस कार्यालय पहुंचने पर सलामी गार्द ने उन्हें सलामी दी और पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

अर्पण यदुवंशी इससे पहले पुलिस अधीक्षक रेलवे (जीआरपी), एसपी उत्तरकाशी और एसडीआरएफ के सेनानायक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उत्तरकाशी में करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। इसी दौरान सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में उन्होंने घटना कमांडर के रूप में नेतृत्व किया था। विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर बचाव अभियान को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक प्लान... दो दिन कई रास्तों पर रहेगी पाबंदी

एसडीआरएफ के सेनानायक रहते हुए भी उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण अभियानों का नेतृत्व किया। प्रयागराज महाकुंभ-2025 में एसडीआरएफ की तैनाती और संचालन की जिम्मेदारी संभाली। अगस्त 2025 में धराली आपदा के दौरान उनके नेतृत्व में 1386 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और 17 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया गया। उनके कार्यकाल में उत्तराखंड एसडीआरएफ को ISO 9001:2015 प्रमाणन भी मिला। इस दौरान करीब 1.80 लाख लोगों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कहीं आपका नाम भी वोटर लिस्ट से गायब तो नहीं?... चुनाव से पहले प्रशासन ने मतदाताओं को किया अलर्ट

यदुवंशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BRICS आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने सिलक्यारा बचाव अभियान के अनुभवों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा करने के साथ ही एनसीजीजी, एलबीएसएनएए और सरदार पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आपका वोट कहीं गलत तो दर्ज नहीं हो रहा?... EVM और VVPAT की हकीकत बताएगा चुनाव आयोग!

उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रशंसा-पत्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पदक-2024, महाकुंभ सेवा पदक-2025, अमेरिकी दूतावास का प्रशंसा पदक, एनडीएमए की प्रशस्ति और पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क सिल्वर सहित कई सम्मान प्राप्त हुए हैं। अब नैनीताल जिले में उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर रहेगी।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में