उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ में बंद मकान की रेकी कर रात में ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों का लालकुआं पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी यासीन को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी आबिद उर्फ लालू फरार है। पुलिस के अनुसार दोनों दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने अलग-अलग इलाकों में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे।

मामला जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड निवासी कलावती भट्ट के बंद मकान का है। कलावती करीब दो माह पहले उपचार के लिए अपनी बेटी के पास बेंगलुरु गई थीं। इसी दौरान चार सितंबर को चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सुराग मिलने पर 19 सितंबर को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ से यासीन पुत्र सफी अहमद निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और सोने के लॉकेट की बिक्री से मिले 25 हजार रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस-2023 की बढ़ोतरी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव!... गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, 5 शव बरामद

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यासीन और आबिद दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने ऐसे मकानों को चिन्हित करते थे, जिनमें कई दिनों से कोई नहीं रहता था। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच दोनों सरिया आदि की मदद से मकान का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते और जेवरात व नकदी लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने यासीन के कब्जे से पीली धातु की फूलदार अंगूठी, चांदी का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल और दो जोड़ी बिछुए बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दूध उत्पादन में लालकुआं की बादशाहत कायम... सौरभ बहुगुणा ने मंच पर किया सम्मानित

पुलिस के मुताबिक फरार आबिद उर्फ लालू के खिलाफ हल्द्वानी और लालकुआं थानों में चोरी, नकबजनी और चोरी का माल रखने से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों ने इस तरीके से और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी, कांस्टेबल गुरमेज सिंह और कांस्टेबल गणेश गिरी शामिल रहे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में