उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून हिल दर्पण

नशेड़ियों का तांडव…कैफे संचालिका से मारपीट और छेड़छाड़, कपड़े फाड़े

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे में टल्ली युवकों ने जमकर तांडव मचाया। नशेड़ियों ने न सिर्फ कैफे में मारपीट की, बल्कि महिला संचालक से छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ डाले। आरोप है कि उधार में सामान न देने पर युवकों ने कैफे संचालिका के साथ अभद्र व्यवहार किया और वहां मौजूद ग्राहकों पर भी हमला कर दिया। मामले में चार नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी का बड़ा तोहफा!... 9.91 लाख खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की पेंशन

जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि 28 जनवरी की रात करीब 11 बजे मांडूवाला रोड स्थित कैफे पर कुछ युवक कार से पहुंचे और सिगरेट व तंबाकू उधार देने की मांग करने लगे। संचालिका द्वारा मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ की और महिला के साथ हाथापाई कर उसके कपड़े फाड़ दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने दिया जन्माष्टमी का तोहफा!...उत्तराखंड से यहां तक स्पेशल ट्रेन, जानें कब-कब चलेगी

शोर-शराबा सुनकर जब कुछ ग्राहक बीच-बचाव के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। एक युवक पर लोहे की रॉड से वार किए जाने की बात सामने आई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालात बिगड़ते देख संचालिका ने कैफे का शटर बंद कर खुद को अंदर सुरक्षित किया और पुलिस को सूचना दी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक अक्सर नशे की हालत में आकर उधार मांगते हैं और मना करने पर धमकियां देते हैं। घटना के बाद से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि फिर शर्मसार!...जागरण में गई किशोरी से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना प्रभारी कुंदन राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर निखिल, सुरजीत, सूरज, लक्ष्मी चंद सहित अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में