उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

हाईवे पर मौत का तांडव!… चलती पिकअप का पहिया निकला, इको के उड़े परखच्चे; 2 की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार सुबह देहरादून के मणिमाई मंदिर के पास हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलते पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकल गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही इको कार पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इको वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में इको सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लूट-डकैती से रेप तक... कुमाऊं पुलिस का बड़ा रिपोर्ट कार्ड आया सामने, IG का सख्त फरमान

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नरेश (42) पुत्र महावीर, निवासी रोहतक, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार इको कार में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हुए हैं। घायलों में तीन को सीएससी डोईवाला में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल को मृत घोषित किया गया। दो घायलों को हिमालयन अस्पताल और चार घायलों को देहरादून के कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग से भागा, पुलिस पर बरसाई गोलियां!... जवाबी फायरिंग में घायल हुआ तमंचा

बताया गया कि पिकअप वाहन आगे चल रहा था। अचानक उसका पिछला पहिया निकलने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसी बीच पीछे से आ रही इको कार पिकअप में जा घुसी। जोरदार टक्कर के कारण इको कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसआई कोतवाली नारायण व्यास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में