उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी

एक जनपद-एक नदी मिशन तेज… कुमाऊँ में जल संरक्षण को मिली रफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को कुमाऊँ मण्डल में संचालित स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) योजना की समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना निदेशक डा. एस. के. उपाध्याय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना के उद्देश्य, क्रियान्वयन ढांचे और जनपदवार प्रगति की जानकारी दी।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि SARRA योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के जल स्रोतों और नदियों के प्रवाह को बढ़ाना, उनका पुनर्जीवन करना और सततता सुनिश्चित करना है। इसके तहत संवेदनशील जल स्रोतों की पहचान, वर्षा आधारित नदियों और धाराओं का उपचार तथा स्थानीय समुदाय की सहभागिता से जल संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चीखें, धुआं और मौत... रेस्टोरेंट में लगी आग ने ली 21 लोगों की जान

एक जनपद–एक नदी अवधारणा के अंतर्गत कुमाऊँ मण्डल में चयनित नदियों की स्थिति भी साझा की गई। इसमें अल्मोड़ा में जटा गंगा, बागेश्वर में गरुड़ गंगा, चम्पावत में गौड़ी नदी, नैनीताल में शिप्रा नदी, पिथौरागढ़ में पूर्वी रामगंगा और ऊधमसिंह नगर में फीका नदी को चिन्हित किए जाने की जानकारी दी गई। कुछ जनपदों में विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) निर्माणाधीन है, जबकि कुछ योजनाओं को राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) से स्वीकृति मिलने के बाद बजट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

बैठक में कुमाऊँ आयुक्त ने निर्देश दिए कि केन्द्रीय भूजल बोर्ड (CGWB) और केन्द्रीय जल आयोग (CWC) के माध्यम से रामगढ़, मुलेबर, शीतला, पंगोट, हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर के विभिन्न ब्लॉकों में भूजल की वर्तमान स्थिति का सर्वे कराया जाए, ताकि भविष्य की योजनाओं के लिए वैज्ञानिक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा सियासी दांव...दिग्गज नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने SLEC से स्वीकृत योजनाओं के लिए आवश्यक बजट शीघ्र जारी करने, कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और SARRA योजना के तहत जल स्रोतों व नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवन के कार्यों को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने पर जोर दिया।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में