उत्तर प्रदेश क्राइम हिल दर्पण

एक कॉल और खुल गया पूरा खेल… किराए के फ्लैट में चल रहा था हाई-प्रोफाइल रैकेट

खबर शेयर करें -

किराए के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9670705555 पर मिली शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस और एसओजी-2 की टीम ने शनिवार को संयुक्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान यूपी के वाराणसी मेंसेंट्रल जेल रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी से मुख्य संचालिका की बहन, तीन युवतियों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार इस रैकेट की मुख्य संचालिका पायल राजपुरिया उर्फ शाहीन और उसका पति सिद्धार्थ राजपुरिया फिलहाल फरार हैं। बताया गया कि शाहीन ने कोलकाता निवासी सिद्धार्थ राजपुरिया से प्रेम विवाह के बाद अपना नाम बदलकर पायल रख लिया था। बाद में वह अपने पति और बहन के साथ मिलकर वाराणसी में देह व्यापार का नेटवर्क चलाने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

शाहीन की बहन रेहाना खातून ने भी प्रेम विवाह के बाद अपना नाम नेहा श्रीवास्तव रख लिया था। पारिवारिक विवाद के बाद उसका पति मुनि श्रीवास्तव मुंबई चला गया। इसके बाद शाहीन, सिद्धार्थ और नेहा कुंज विहार कॉलोनी में एक मकान में रहने लगे और उसी इमारत में दो फ्लैट किराए पर ले लिए। ऊपरी फ्लैट में वे स्वयं रहते थे, जबकि नीचे वाले फ्लैट में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। मकान मालिक विदेश में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन बेहद भारी!... लगातार बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस ने मौके से मुख्य संचालिका की बहन नेहा श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन युवतियां और एक ग्राहक भी पकड़ा गया। गिरफ्तार ग्राहक की पहचान मलदहिया निवासी राहुल जायसवाल के रूप में हुई है, जो एसबीआई में बाबू के पद पर कार्यरत है। उसके मोबाइल फोन से 40–45 युवतियों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक युवक के माध्यम से कुंज विहार कॉलोनी पहुंचा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बजा चुनावी बिगुल... इन नगर पालिकाओं में वोटिंग की तारीख तय

पुलिस के मुताबिक आरोपी बहनें कोलकाता से युवतियों को बुलाकर फ्लैट में रखती थीं और उनसे देह व्यापार कराती थीं। पकड़ी गई तीनों युवतियां कोलकाता की रहने वाली हैं, जो 18 जनवरी को वाराणसी आई थीं। मौके से निरोधक सामग्री, नकदी और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी
उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

*गोदाम में खेला जा रहा था गैस रिफलिंग का खेल, हुई यह कार्रवाई*

खबर शेयर करें -हल्द्वानी। अवैध गैस रिफलिंग पर सिटी मजिस्ट्रेट ने बड़ी कार्रवाई की है। इससे गैस रिफलिंग करने वालों