इवेंट उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून

पीआरडी का स्थापना दिवस… कैबिनेट मंत्री ने की ये घोषणाएं, बनभूलपुरा दंगे का भी जिक्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रांतीय रक्षक दल (PRD) का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने PRD जवानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें PRD जवानों की बेटियों की शादी में 50 हजार रुपये की मदद और रिटायरमेंट के बाद जवानों को व्यावसायिक प्रशिक्षण देने की बात शामिल है।

युवा कल्याण निदेशालय के मैदान ननूरखेड़ा में आयोजित इस स्थापना दिवस समारोह में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सबसे पहले खुले वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद परेड ने तेज चाल से मंच के सामने होकर कैबिनेट मंत्री को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले प्रांतीय रक्षक दल का स्थापना दिवस नियमित रूप से नहीं मनाया जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2022 से यह तय किया गया कि हर साल यह दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर जिले में स्थापना दिवस का आयोजन किया जाए। मंत्री ने कहा कि चुनावों, चार धाम यात्रा, या कानून व्यवस्था की समस्या हो, PRD जवानों ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैण में हो बजट सत्र... दून में सत्र का हो विरोध, धीरेन्द्र प्रताप के साजिश के आरोप

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विभिन्न घटनाओं में मृतक जवानों के आश्रितों और घायल जवानों को 1.5 लाख रुपये तक के चेक वितरित किए, जिनमें कुल 15 लाख रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि PRD जवानों के लिए विभागीय मंत्री रेखा आर्य का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है और उन्हें उम्मीद है कि वे आगे भी जवानों के हित में बड़े निर्णय लेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  38वें राष्ट्रीय खेल...स्टेडिम पहुंचे सीएम धामी, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने PRD जवानों को मिलने वाली सुविधाओं पर चर्चा की और संशोधित एक्ट के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग ने भरा फर्राटा...अभिभावक पर एफआईआर, बुलेट सीज

वनभूलपुरा में घायल PRD जवान ने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर मृतक जवानों के आश्रितों को डेढ़ लाख और एक लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इसके अलावा घायल जवानों को 50-50 हजार रुपये की मदद की गई। सहायता पाने वालों में पूजा थापा, दर्शनी देवी, मीना देवी, विक्रा देवी, सुमन देवी, रजनी देवी, ललित सिंह, पार्वती देवी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश चंद, गौतम, सुरेश मनवाल, गगनदीप सिंह और रेनू शामिल थे।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में