उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम रामनगर

किशोरी से दरिंदगी!…दुष्कर्म के बाद बनाई अश्लील वीडियो, जानें पूरा मामला

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 14 वर्षीय किशोरी से दुराचार के बाद अश्लील वीडियो बनाई गई। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय है और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा तोहफा... 488 एकल महिलाओं के खातों में भेजे 2.76 करोड़ रुपये

मामला नैनीताल जिले के रामनगर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को आरोपियों ने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो बनाया। आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी कुछ समय तक चुप रही, लेकिन बाद में उसने साहस जुटाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...दिव्यांग पिता ने खोया इकलौता सहारा, मचा कोहराम

परिवार की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की और दोनों नाबालिगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। सीओ सुमित पांडे ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण भी कराए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में गहरी चिंता और आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि मामले में कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में