उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

फाइलों पर ब्रेक नहीं, अब रफ्तार!…डीएम का सख्त फरमान—सिस्टम में मची हलचल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव सहित सभी सहायक और अवर अभियंता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में लंबित आवासीय और गैर-आवासीय मानचित्रों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्र 15 दिनों के भीतर और गैर-आवासीय मानचित्र 30 दिनों के भीतर स्वीकृत किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में आपत्तियां हों, उनकी जानकारी एक ही बार में पूर्ण विवरण सहित आवेदक को उपलब्ध कराई जाए, ताकि अनावश्यक देरी न हो और समय पर निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिन प्रकरणों में अन्य विभागों से अनापत्ति (NOC) आवश्यक है, संबंधित विभागों को प्रत्येक सप्ताह अनुस्मारक पत्र भेजने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में तबादला नीति में बड़ा बदलाव!... कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को नियमित स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहायक अभियंता साप्ताहिक रूप से अवर अभियंताओं के साथ मानचित्रों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

उन्होंने पारदर्शिता और नियमानुसार कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण हों और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जिलाधिकारी ने सचिव और संयुक्त सचिव को भी नियमित मॉनिटरिंग और क्षेत्रीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और सभी कार्य समयबद्ध ढंग से संपन्न हों।

बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में