उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में स्टार्टअप की नई उड़ान!…10 युवाओं के आइडिया का चयन, सरकार देगी इनाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में युवाओं के नवाचार और नए बिजनेस आइडिया को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 10 युवाओं के नवाचार आइडिया को स्टार्टअप के रूप में चयनित किया गया है। चयनित युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

प्रदेश में अब तक 219 स्टार्टअप को सरकार से मान्यता मिल चुकी है। वहीं, केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर राज्य के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के रूप में पंजीकृत हैं। इससे प्रदेश में युवाओं के बीच उद्यमिता और नवाचार के बढ़ते रुझान का पता चलता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...हर महीने बजेगी ‘भूकंप की घंटी’

सरकार की ओर से राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योग विभाग के सहयोग से जिलास्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में बूट कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों के जरिए युवाओं के नए और इनोवेटिव आइडिया सामने लाए गए और उनमें से बेहतर आइडिया को स्टार्टअप के लिए चयनित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्टो कार में छिपाकर ला रहे थे नशे की खेप!... हल्द्वानी पहुंचने से पहले हत्थे चढ़े दो सौदागर

चयनित युवाओं को उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद जल्द ही पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य युवाओं को उनके आइडिया को कारोबार में बदलने के लिए आर्थिक और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल!... दो नए सर्किल बढ़े, 9 सीओ को मिली जिम्मेदारी

इसके लिए सरकार ने स्टार्टअप को कारोबार बढ़ाने और वित्तीय मदद देने के उद्देश्य से 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी तैयार किया है। इसके अलावा स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं और नए उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए कई वित्तीय प्रोत्साहनों का प्रावधान किया गया है।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में