उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं

कुदरत का कहर… बजरी निकालते समय पहाड़ी दरकी, मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

घटना शनिवार शाम की है। बेरीनाग तहसील मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर राईआगर के पास भंडारीगांव पैदल मार्ग पर बोकाटी पभ्या निवासी सुंदर राम (55 वर्ष), पुत्र शेर राम, पहाड़ी से बजरी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और वह मलबे में दब गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत बनकर दौड़ा डंपर!... 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेरीनाग कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मलबे से सुंदर राम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट...इस जिले में सोमवार को स्कूल रहेंगे बंद

वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश कोरंगा और एएसआई शांति प्रकाश ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि सुंदर राम घोड़ों के माध्यम से सामान ढोने और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें 👉  कहां-कहां गुल रहेगी बिजली?... अब मीडिया में साफ-साफ बताना होगा पूरा क्षेत्र

घटना के बाद ग्राम प्रधान संजय तिवारी ने सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में