उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

देशभर में गूंजा धामी का नाम!… योगी के बाद बने नंबर-2 मुख्यमंत्री, 881 अंकों से मचाई हलचल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट के बेस्ट चीफ मिनिस्टर सर्वे में देशभर के मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें 1000 में से 881 अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 897 अंकों के साथ पहले और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री रेखा आर्या के पति ने खोले कई राज!... 210 करोड़ की संपत्ति के आरोपों से मचा हड़कंप, हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने इसे धामी सरकार के सुशासन, निर्णायक नेतृत्व और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यशैली की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बताया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाएं आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती दे रही हैं। उन्होंने 7,844.18 करोड़ रुपये के अनुपूरक बजट को भी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं!...हल्द्वानी में बाइकों की भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

मुख्यमंत्री धामी ने सख्त मतांतरण कानून, देश के कड़े नकल विरोधी कानून और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) जैसे फैसलों से अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा धार्मिक पर्यटन, आधारभूत ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में भी सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को इस उपलब्धि का आधार बताया जा रहा है। सर्वे में 10 प्रमुख मानकों और तीन स्तरीय प्रक्रिया के आधार पर मुख्यमंत्रियों की रैंकिंग तैयार की गई।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में