उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे नैनीताल हिल दर्पण

जाति छुपाकर बेची जमीन… नैनीताल प्रशासन ने किया बड़ा एक्शन

खबर शेयर करें -

नैनीताल जिला प्रशासन ने जाति छुपाकर भूमि विक्रय करने के एक गंभीर मामले में कड़ा कदम उठाते हुए 1.170 हेक्टेयर जमीन को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई रामनगर क्षेत्र के ढेला बंदोबस्ती गांव से जुड़े एक पुराने मामले में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ढेला बंदोबस्ती गांव में अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा वर्ष 1993 में एक सामान्य वर्ग के व्यक्ति को भूमि का विक्रय किया गया था। जांच में सामने आया कि इस विक्रय के दौरान न तो सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई और न ही विक्रय विलेख (बैनामा) तथा मुख्तारनामे में विक्रेताओं की जाति का उल्लेख किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आने वाले 5 दिन भारी!... देवभूमि में मंडराया भारी बारिश का खतरा, रहें सतर्क

“सरकार बनाम सीताराम आदि” प्रकरण में की गई विस्तृत जांच के दौरान महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। वर्ष 2013 में विक्रेताओं में से एक को अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया था। साथ ही परिवार रजिस्टर में भी संबंधित परिवार को अनुसूचित जाति श्रेणी में दर्ज पाया गया, जिससे उनकी वास्तविक जाति की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को फिर लगा कलंक!...हवस में अंधा हुआ नाती; 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न फैसलों के अनुसार व्यक्ति की जाति जन्म से और पिता की जाति के आधार पर निर्धारित होती है। इस आधार पर विक्रेताओं को अनुसूचित जाति का मानते हुए बिना अनुमति किया गया भूमि विक्रय अवैध घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए खुशखबरी!... सीएम धामी का बड़ा ऐलान

कलेक्टर नैनीताल, ललित मोहन रयाल ने इस कृत्य को उत्तर प्रदेश जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि सुधार अधिनियम (UPZALR Act) की धारा 157 का उल्लंघन मानते हुए संबंधित 1.170 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित करने का आदेश पारित किया है।

अदालत ने उपजिलाधिकारी रामनगर को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश को तत्काल राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराया जाए और भूमि का कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में सुनिश्चित किया जाए।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में