क्राइम राष्ट्रीय हिल दर्पण

जश्न की रात, विश्वास का कत्ल… सीईओ की पार्टी के बाद महिला मैनेजर से दरिंदगी!

खबर शेयर करें -

बॉस के बुलावे पर सीईओ की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई एक आईटी कंपनी की मैनेजर कथित तौर पर गंभीर आपराधिक घटना का शिकार हो गई। राजस्थान के उदयपुर में सामने आए इस मामले में आरोप है कि महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्युटिव हेड और उसके पति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना पिछले शनिवार की है। आईटी कंपनी के सीईओ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कंपनी की मैनेजर भी शामिल हुई थी। पार्टी देर रात तक चली और धीरे-धीरे अन्य मेहमान वहां से चले गए। अंत में पीड़िता सहित चार लोग ही मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती!... उत्तराखंड के ये जिले रहे केंद्र, लोगों में दहशत

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास घर लौटने के लिए कोई वाहन नहीं था। इस पर कंपनी की महिला एग्जीक्युटिव हेड ने उसे घर छोड़ने की बात कही। पीड़िता ने लिफ्ट का प्रस्ताव स्वीकार किया और कार में बैठ गई। उस समय कार में सीईओ और महिला एग्जीक्युटिव हेड का पति भी मौजूद था।

पीटीआई के अनुसार, सफर के दौरान आरोपियों ने रास्ते में एक दुकान पर गाड़ी रोकी और एक संदिग्ध वस्तु खरीदी, जिसे पीड़िता को दिया गया। इसके सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अर्धबेहोशी की हालत में चली गई। पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया तो उसने खुद को चलती कार में असहाय स्थिति में पाया और उसके साथ जबरन गलत कृत्य किया जा रहा था। महिला के अनुसार, उसने विरोध किया, लेकिन तीनों आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश बनी आफत!... नदी-नाले उफान पर, मकान-दुकानें ढहीं; बाढ़ जैसे हालात

पीड़िता का आरोप है कि उसे पूरी रात कार में ही रखा गया और सुबह के समय उसके घर के पास छोड़ दिया गया। इसके बाद शारीरिक पीड़ा और कमजोरी के चलते वह एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़िता ने सुखेर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट!...उत्तराखंड के इस जिले में सोमवार को स्कूल बंद

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। गुरुवार को सीईओ, महिला एग्जीक्युटिव हेड और उसके पति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड देहरादून धर्म/संस्कृति राष्ट्रीय

*मुख्यमंत्री धामी ने सुनी कथा, कहा-भगवान श्रीराम का पूरा जीवन एक दर्शन*

खबर शेयर करें -देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में विनोद नगर वॉर्ड स्थित श्री बद्रीनाथ
उत्तराखण्ड क्राइम चंपावत

*शर्मनाक- इस भाजपा नेता ने किशोरी को बनाया हवस का शिकार, मुंह बंद रखने के लिए धमकाया*

खबर शेयर करें -चंपावत। यहां भाजपा नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। आरोप है कि तल्लादेश मंडल अध्यक्ष और बीडीसी