उत्तराखण्ड देहरादून

आग का गोला बनी चलती कार… सेकेंडों में यूं टली हल्द्वानी के पांच युवकों की मौत

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार में सवार पांच युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी निवासी पांच युवक छिदरवाला स्थित आयुष एकेडमी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने देहरादून आए थे। रविवार शाम टूर्नामेंट खेलने के बाद वे छिदरवाला से एमएल हॉस्टल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिस्पना चौक के पास कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। युवकों ने तुरंत कार रोककर बाहर निकलकर देखा, तभी गाड़ी में आग लग गई और कुछ ही देर में कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज बारिश और तूफान का खतरा...उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रिस्पना चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  मंच पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी...लेकिन फोन से चला दिया सियासी तीर

थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि आग लगने की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार की हेडलाइट के नीचे से धुआं निकलना शुरू हुआ था, जिसके बाद सभी युवक सुरक्षित बाहर निकल गए। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में