उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मानसून गया, आफत नहीं!…उत्तराखंड में फिर बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 3500 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...सीएम ने लगाई घोषणाओं की झड़ी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के नौ जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, समुद्री क्षेत्रों से आ रही नमी और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बादल, बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बन रही है। इन मौसमी प्रणालियों का असर ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के रूप में भी दिखाई दे सकता है। यही वजह है कि मानसून की विदाई के बाद भी वातावरण में नमी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में अफसरों के बम्पर तबादले

मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि अक्तूबर में मानसून की विदाई का मतलब यह नहीं है कि बारिश पूरी तरह बंद हो जाएगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और पर्याप्त नमी मिलने पर उत्तराखंड में कम समय के भीतर तेज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जलवायु परिवर्तन के चलते तापमान, नमी और वर्षा के स्वरूप में होने वाले बदलाव भी मौसम संबंधी जोखिमों को प्रभावित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा नीम करौली के दर्शन अब होंगे आसान या बदलेंगे नियम?... कैंची धाम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तैयारी

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में