उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

मानसून ने पकड़ी रफ्तार…उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और आगामी दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने चार जुलाई के लिए प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  IMD का बड़ा अलर्ट!...उत्तराखंड में भारी बारिश का खतरा, इस जिले में आज स्कूल बंद

मौसम विभाग के अनुसार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खौफनाक हादसा...पिता को करंट लगा तो बचाने दौड़ी 8 साल की बेटी, दोनों की मौत

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान... उत्तराखंड के 4 नेताओं का बढ़ा सियासी कद

पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेशभर में नौ जुलाई तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश, गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना है।

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में