उत्तराखण्ड कुमाऊं डवलपमेंट हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में विकास की नई रफ्तार… सड़क का विधायक सुमित हृदयेश ने किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शुक्रवार को आवास विकास, सुभाष नगर क्षेत्र में 26.98 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। यह परियोजना जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) से स्वीकृत वार्ड संख्या-6 के अंतर्गत पूरी की गई है।

लोकार्पण अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह विकास कार्य उनकी माताजी स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के जनसेवा और विकास के संकल्पों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और सड़क, जल निकासी, पेयजल सहित सभी आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... महिला ने उठाया खौफनाक कदम, मचा कोहराम

उन्होंने बताया कि सुभाष नगर और आवास विकास क्षेत्र में लंबे समय से बेहतर सड़क की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मतदाता ध्यान दें!... SIR में इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, जानें पूरी डिटेल

इस मौके पर वार्ड पार्षद पंकज त्रिपाठी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार!...पिता ने 10 साल की बेटी से की हैवानियत, पत्नी को भी पीटा

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल, दीप पाठक, अरुण पाठक, हरीश मेहता, डा.हरभजन सिंह, नरेश अग्रवाल, लवेन्द्र सिंह चिलवाल, राम सिंह सेठी, सनी, संजय साहनी, बहादुर सिंह बिष्ट, विकास छिमवाल, कमलजीत सिंह कोहली, गोपाल जोशी, हेम जोशी, पूजा पाठक, शीला उप्रेती, गौरीशंकर चड्ढा, भुवन उप्रेती, रेख उप्रेती, राजेन्द्र तिवारी सहित अन्य स्थानीयजन मौजूद रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में