उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

दूध बेचने वालों की बल्ले-बल्ले!… सरकार ने खोला इतने करोड़ का खजाना

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के करीब 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को सरकार ने राहत दी है। दुग्ध उत्पादकों के हित में दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा की ओर से 30 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इसका लाभ लालकुआं नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से जुड़े करीब 34 हजार दुग्ध उत्पादक परिवारों को भी मिलेगा।

नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि स्वीकृत धनराशि में 14 करोड़ रुपये दूध मूल्य प्रोत्साहन, 13 करोड़ रुपये साईलेज अनुदान और तीन करोड़ रुपये चारा परिवहन अनुदान के लिए निर्धारित किए गए हैं। मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों के दुग्ध उत्पादकों के लिए भी प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अभी-अभी भूकंप के झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

उन्होंने बताया कि लालकुआं दुग्ध संघ को दूध मूल्य प्रोत्साहन के तहत करीब साढ़े आठ करोड़, साईलेज अनुदान के रूप में करीब साढ़े सात करोड़ और चारा परिवहन अनुदान में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है। इससे संघ से जुड़े दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों को सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं?... नैनीताल में फिर होगी बड़ी पड़ताल

बोरा ने कहा कि साईलेज अनुदान से दुधारू पशुओं के लिए पौष्टिक आहार की उपलब्धता बढ़ेगी, जबकि चारा परिवहन अनुदान से पशुपालकों को चारा लाने-ले जाने के खर्च में राहत मिलेगी। इससे दुग्ध उत्पादन बढ़ने के साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  एक-एक वोट पर कांग्रेस की नजर!... मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे पर गरमाई सियासत

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 हजार दुग्ध उत्पादक परिवार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार के प्रोत्साहन और अनुदान से दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और दुग्ध व्यवसाय को नई गति मिलेगी। बोरा ने धनराशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का आभार जताया।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में