उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड!… धूं-धूं कर जला पुराना स्वास्थ्य केंद्र, जिंदा जली सेवानिवृत्त एएनएम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा भवन जलकर राख हो गया। इस हादसे में भवन में वर्षों से रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

दरअसल, मंगलवार देर रात उत्तरकाशी जिले के मोरी विकासखंड के आराकोट के पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में पूरा भवन लपटों से घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दाखिल-खारिज में देरी पर भड़के मंडलायुक्त!... तहसीलदार से स्पष्टीकरण, पटवारी भी आए घेरे में

सूचना मिलते ही पुलिस ने मोरी और त्यूणी से अग्निशमन वाहनों को मौके पर बुलाया। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से भी दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा। अग्निशमन टीमों और पुलिस प्रशासन ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा भवन जलकर राख हो चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  नामकरण की खुशियां मातम में बदलीं!... डंपर से टकराई कार, उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत

आग बुझने के बाद भवन के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां रह रही सेवानिवृत्त एएनएम पार्वती जैन का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि पार्वती जैन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद कई वर्षों से इसी पुराने भवन में अकेली रह रही थीं।

थानाध्यक्ष दीपक रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि महिला जिस कमरे में रहती थीं, वहां लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते समय आग भड़की होगी। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के भतीजे को घटना की सूचना दे दी है, जो देहरादून से आराकोट के लिए रवाना हो चुके हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर से आराकोट समेत आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में