उत्तराखण्ड गढ़वाल सुसाइड हरिद्वार हिल दर्पण

प्रतिष्ठित संस्थान में मचा हड़कंप!…बीएस-एमएस के छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक दुखद घटना सामने आई है। आईआईटी रुड़की में बीएस-एमएस द्वितीय वर्ष के एक छात्र की गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही संस्थान परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल छात्र की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रंजिश का बदला लेने के लिए पार की हैवानियत की हदें... महिला की हत्या कर फेंका शव

जानकारी के अनुसार, मृतक छात्र की पहचान आयुष राजोरिया (20) पुत्र शैलेश राजोरिया निवासी बांके बिहारी शरणम, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वह आईआईटी रुड़की में बीएस-एमएस कार्यक्रम के गणित एवं कंप्यूटिंग विषय में द्वितीय वर्ष का छात्र था। घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के माता-पिता भी संस्थान परिसर पहुंच गए।

पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा एक्शन...ये दो अफसर सस्पेंड, मची खलबली

इधर, आईआईटी रुड़की प्रशासन ने छात्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संस्थान की मीडिया सेल प्रभारी सोनिका श्रीवास्तव के अनुसार, घटना से जुड़ी परिस्थितियों की पुलिस जांच कर रही है। संस्थान जांच में अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रहा है और शोकाकुल परिवार को हर संभव आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान ने लोगों से परिवार की निजता का सम्मान करने और घटना को लेकर किसी भी तरह की अटकलें नहीं लगाने की अपील की है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में