उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में गुरुवार सुबह एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग सुभाषनगर स्थित हुंडई कार सर्विस सेंटर में सुबह करीब 5:30 बजे लगी।
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि सर्विस सेंटर की बिल्डिंग से काफी ऊंचाई तक धुआं और आग दिखाई दे रही थी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी आग बुझने के बाद सामने आने की उम्मीद है।


