उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे

सुबह-सुबह महाऑपरेशन… कुमाऊं में बुलडोज़र एक्शन, छावनी बना पूरा क्षेत्र

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू हो गया है। नैनीताल जिले के रामनगर के पूछड़ी इलाके में वन विभाग ने रिजर्व फॉरेस्ट भूमि से अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे से शुरू की। इस दौरान 90 से अधिक परिवारों को हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधों की लंबी फेहरिस्त... शस्त्र-एनडीपीएस समेत कई केस वाले दो बदमाश जिला बदर

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक नैनीताल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है और मीडिया को भी कार्रवाई स्थल पर जाने से प्रतिबंधित किया गया है।

वन विभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य के अनुसार, अपर कोसी ब्लॉक क्षेत्र में कुल 170 परिवारों को पहले ही बेदखली नोटिस जारी किया गया था। इनमें से कई परिवार स्वेच्छा से अपने घर खाली कर चुके थे। वर्तमान में लगभग 130 परिवार शेष थे, जिनमें करीब 40 परिवार अदालत चले गए हैं, जबकि बाकी 90 परिवारों पर आज कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन IAS-PCS अधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

कार्रवाई के दौरान कई लोग अपने मवेशियों को लेकर इधर-उधर भागते देखे गए, वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें 👉  एक टिकट, कई दावेदार!... भाजपा में अंदरखाने तेज हुई टिकट की दौड़, बढ़ी सियासी हलचल

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में