उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून राजनीति हिल दर्पण

2027 की जंग से पहले भाजपा में बड़ा मंथन… किसे मिलेगा टिकट, किस पर गिरेगी गाज?

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में 21 और 22 नवंबर को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनावी रणनीति के साथ संगठन और सरकार के कामकाज की समीक्षा भी होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारियों की मौजूदगी में होने वाले इस महामंथन का लक्ष्य प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति तैयार करना है।

यह भी पढ़ें 👉  14 साल की शादी, नौ बच्चे और आठ घरेलू प्रसव... उत्तराखंड के इस मामले ने प्रशासन को चौंकाया

बैठक के पहले दिन 21 नवंबर को प्रदेश प्रभारी राम माधव करीब 865 संगठनात्मक पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद करेंगे। वहीं, 22 नवंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लगभग 1500 पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से रूबरू होंगे। इस दौरान सरकार की योजनाओं की पहुंच, संगठन की मजबूती और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता पर फीडबैक लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कभी चढ़ाई तो कभी खतरनाक मोड़… 658 KM की चुनौती पार करेंगे 80 साइकिलिस्ट!

बैठक में मंत्रियों और विधायकों के कामकाज की समीक्षा के साथ जनता के बीच उनकी पकड़ और कार्यकर्ताओं से तालमेल को भी परखा जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आगामी चुनाव में टिकट के दावेदारों के आकलन में संगठन की जमीनी रिपोर्ट को महत्व दिया जा सकता है। इसके लिए जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और कोर कमेटियों से भी फीडबैक लिया जाएगा।

इसके अलावा बूथ समितियों की सक्रियता, कमजोर बूथों, मंडल स्तर पर गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर चर्चा होगी। जिन क्षेत्रों में विधायक के प्रति जनता में असंतोष सामने आएगा, वहां नए चेहरों और सामाजिक समीकरणों के आधार पर विकल्प तलाशे जा सकते हैं। ऐसे में यह बैठक 2027 के चुनाव से पहले भाजपा के संगठनात्मक प्रदर्शन और संभावित प्रत्याशियों के आकलन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में