उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल देहरादून सस्पेंड हिल दर्पण

उत्तराखंड में बड़ा एक्शन…ये दो अफसर सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर वन विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। हरिद्वार की लालढांग रेंज में स्टोर से पांच हाथी दांत गायब होने के मामले में विभाग ने रेंजर और प्रभारी रेंजर को निलंबित कर दिया है। डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में गठित जांच में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सीसीएफ एचआरडी पीके पात्रो ने  रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद  के निलंबन की पुष्टि की है।

दरअसल, लालढांग रेंज के स्टोर में हाथियों के करीब 15 दांत दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी। लेकिन जब विभागीय स्तर पर मौके पर जांच की गई तो स्टोर में केवल करीब 10 दांत ही मिले। शेष पांच हाथी दांत गायब पाए गए। वन विभाग के स्टोर से हाथी दांत गायब होने का मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मच गया। इसे गंभीर मामला मानते हुए विभाग ने जांच शुरू कराई और इस संबंध में यमकेश्वर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण हादसा... कारों की टक्कर से मची चीख-पुकार, एक की मौत

हाल ही में डीएफओ हरिद्वार की अध्यक्षता में पूरे प्रकरण की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में रेंजर, प्रभारी रेंजर, फॉरेस्टर और लिपिक की लापरवाही सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, स्टोर में रखे हाथी दांतों के रिकॉर्ड तैयार करने, उनकी सुरक्षा और रखरखाव में गंभीर चूक हुई थी। जांच के आधार पर विभाग ने रेंजर अनुराग जोशी और प्रभारी रेंजर भगवत प्रसाद को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा दांव... बाल अधिकार आयोग को मिला नया अध्यक्ष

हाथी दांत वन्यजीव अपराधों की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण साक्ष्य माने जाते हैं। ऐसे में वन विभाग के अपने ही स्टोर से पांच दांतों का गायब होना विभागीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि मामला सामने आने के बाद एफआईआर और विभागीय जांच की कार्रवाई तो हुई, लेकिन गायब हाथी दांतों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इन दांतों का कुल वजन कितना था, यह जानकारी भी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!... 24 PCS अधिकारियों के तबादले

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई को विभाग में जवाबदेही तय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। हालांकि, पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि वन विभाग के सुरक्षित स्टोर से पांच हाथी दांत आखिर कैसे गायब हुए और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में