उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

चुनाव से पहले धामी सरकार का बड़ा दांव… बाल अधिकार आयोग को मिला नया अध्यक्ष

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने देहरादून निवासी वेनू अग्रहरी ढींगरा को आयोग का अध्यक्ष नामित किया है। शासन के मंत्रिपरिषद अनुभाग ने शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  खनन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बड़ी खबर!...481 वाहनों के स्वामित्व परिवर्तन पर लगी मुहर

शासनादेश के अनुसार, आयोग के पूर्व अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बाद आयोग के संचालन के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किए जाने को लेकर 21 और 24 फरवरी 2025 को आदेश जारी किए गए थे। सरकार ने अब इन दोनों आदेशों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में खूनी खेल!...अस्पताल परिसर में मोबाइल कारोबारी की चाकू से गोदकर हत्या

नई नियुक्ति के साथ ही आयोग में लंबे समय से चल रही कार्यवाहक व्यवस्था समाप्त हो गई है। वहीं, अध्यक्ष के अतिरिक्त स्टाफ, कार्यालय, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित प्रशासनिक विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में