उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून स्थानान्तरण हिल दर्पण

उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!… 24 PCS अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात डिप्टी कलेक्टरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का असर देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में देखने को मिलेगा।

तबादला आदेश के तहत राजकुमार पांडे और अभय प्रताप सिंह को डिप्टी कलेक्टर देहरादून बनाया गया है। उत्तरकाशी में तैनात बृजेश कुमार तिवारी को टिहरी भेजा गया है, जबकि जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रंजिश का बदला लेने के लिए पार की हैवानियत की हदें... महिला की हत्या कर फेंका शव

नैनीताल जिले में चार पीसीएस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें शिप्रा जोशी, तुषार सैनी, गौरव पांडे और अमृता शर्मा शामिल हैं। वहीं, अपर्णा ढोंडियाल को अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल बनाया गया है। मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम लेने वाला है करवट!... इन जिलों में बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का अलर्ट

अन्य तैनातियों में देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली बनाया गया है। नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि चंद्रशेखर और अबरार अहमद को उत्तरकाशी में तैनाती मिली है।

हरिद्वार में कुमकुम जोशी, शालिनी मौर्य, मंजू राजपूत और नीतू डागर को डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। ऊधमसिंह नगर में रेखा कोहली, संजय कुमार और रेखा की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस नेता के रिश्तेदारों की दबंगई!...गाड़ी में डाल युवकों को ले गए फार्म हाउस, फिर बरसाए डंडे

इसके अलावा मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून लाया गया है, जबकि सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

शासन के इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है। अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

 

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में