उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं नैनीताल हिल दर्पण

नैनीताल में बड़ा हादसा… झील में समाई पर्यटकों की कार, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा टल गया, नैनीताल घूमने आए पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर सरिताताल झील में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंसा का हाई वोल्टेज ड्रामा... चले धारदार हथियार, कई घायल, पुलिस अलर्ट

जानकारी के अनुसार, यूपी-21-सीसी-1213 नंबर की कार में मुरादाबाद निवासी आलम और बुलंदशहर निवासी उमेर अपनी दो महिला मित्रों के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने पहुंचे थे। लौटते समय उनकी कार कालाढूंगी रोड पर सरिताताल के पास पहुंची, तभी चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर सीधे झील में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा...करंट की चपेट में आए 5 कर्मचारी, एक की मौत

स्थानीय निवासी अभय बवाड़ी ने बताया कि हादसे के बाद कुछ लोग खुद ही कार से बाहर निकल आए, जबकि दो यात्रियों को आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी पर्यटक वहां से जा चुके थे। मंगोली चौकी प्रभारी राधिका भंडारी ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। फिलहाल पुलिस की निगरानी में झील से कार को बाहर निकालने की कार्रवाई जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में