उत्तराखण्ड एक्सीडेंट गढ़वाल देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा हादसा टला… धू-धू कर जली रोडवेज बस, मची चीख-पुकार

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नए साल के मौके पर एक बड़ा हादसा टल गया। गुरुवार तड़के एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और बस कुछ ही पलों में आग की लपटों में घिर गई।

यह हादसा राजधानी देहरादून जिले के डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ के पास हुआ। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी बस उसकी चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि आग भड़कने से पहले ही बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत कुल 15 यात्री सवार थे। यह रोडवेज बस उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून आ रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...यहां इस हालत में मिला महिला का शव

पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 बजे की है। अचानक लगी आग से यात्रियों में दहशत फैल गई, लेकिन सभी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते बस से उतरकर अपनी जान बचा ली। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, मगर बस को पूरी तरह बचाया नहीं जा सका।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में