उत्तराखण्ड गढ़वाल देहरादून मौत

प्रेम प्रसंग या रहस्य?…पुलिसकर्मी के बेटे ने घर में की खुदकुशी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड से एक दुखद मामला सामने आया है। राजधानी दून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के चंद्रबनी स्थित सेवला कला में एक पुलिस कर्मी के 22 वर्षीय बेटे की घर के कमरे में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  कंपनी बंद है तो लिखित जवाब दो... धोखाधड़ी की शिकायत पर आयुक्त सख्त, दिए ये निर्देश

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान स्वप्ननील के रूप में हुई है, जो जेई की तैयारी कर रहा था। उसके पिता टिहरी जनपद में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। स्वप्ननील देहरादून में अपनी मां के साथ रहता था, जबकि उसका भाई टिहरी में पिता के साथ रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इन कर्मचारियों को सरकार का बड़ा तोहफा

जानकारी के मुताबिक, सुबह काफी देर तक जब युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मां ने दरवाजा खोला। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी गई।

आईएसबीटी चौकी इंचार्ज आशीष कुमार ने बताया कि कमरे की जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में