उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम हल्द्वानी हिल दर्पण

नौकरी गई, चुना अपराध…हल्द्वानी में अग्निवीर परीक्षा पास युवक गिरफ्तार!

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक युवक अग्निवीर परीक्षा पास कर चुका था, लेकिन आपराधिक इतिहास के कारण भर्ती नहीं हो सका। आरोपियों ने शहर में खड़े ट्रकों और डंपरों से बैटरियां चोरी कर कबाड़ी को बेचने का काम किया।

सीओ अमित कुमार ने बताया कि बनभूलपुरा निवासी जुहैब आलम हुसैन ने 12 फरवरी को तहरीर दी थी, जिसमें कहा गया कि 7 फरवरी को उनका ट्रक इंद्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों ने बैटरी चुरा ली। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं… किस जिले पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है?

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुखबिर की सूचना पर 14 फरवरी को गौला बाइपास रोड से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल कार और 6 बैटरियां बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा बना सियासी महासंग्राम... देवभूमि में गरमाई राजनीति

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई बार गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से बैटरियां चोरी कर चुके थे और उन्हें कबाड़ी जलील अहमद को बेचते थे। कुछ बैटरियां वे छिपाकर रखते और मौका मिलने पर ले जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कबाड़ी जलील अहमद को भी गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे सभी निवासी ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड...इस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पुलिस के अनुसार, विनोद पहले अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती परीक्षा पास कर चुका था, लेकिन आपराधिक रिकॉर्ड के कारण नौकरी नहीं मिल सकी। आरोपी रंजीत, विनोद और रंजीत पुत्र राम भरोसे के खिलाफ बहेड़ी थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों को अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में