उत्तराखण्ड कुमाऊं जन मुद्दे हल्द्वानी हिल दर्पण

हल्द्वानी में शराब दुकान पर छापा… ओवररेटिंग पकड़ में आते ही कार्रवाई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के तहत प्राप्त शिकायतों के आधार पर कालाढूंगी रोड स्थित एक देसी मदिरा दुकान पर शुक्रवार को आबकारी विभाग ने आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने दुकान में उपलब्ध स्टॉक, विक्रय रजिस्टर और निर्धारित मूल्य सूची की बारीकी से जांच की। जांच में ओवररेटिंग की पुष्टि होने पर संबंधित दुकान के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून गया, अब धामों में बढ़ेगा भक्तों का रेला... दूसरे चरण की तैयारियों में जुटी बीकेटीसी

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में केवल शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही मदिरा का विक्रय किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं से किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक राशि न वसूलने की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशीली ड्रिंक, फिर अश्लील वीडियो... मंगेतर को भेजकर युवती से ब्लै‌कमेलिंग, जानें पूरा मामला

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में इस तरह की जांच और कार्रवाई आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि ओवररेटिंग और अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके। निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक डी.एस. बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘शुद्धिकरण’ पर फिर सुलगी सियासत... हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस सांसद; पुलिस से कर दी बड़ी मांग
Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में