उत्तराखण्ड कुमाऊं क्राइम नैनीताल

शराब की खेप और चोरी की स्कूटी!…पुलिस ने खत्म कर दिया पूरा खेल

खबर शेयर करें -

नैनीताल। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच भवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लंबे समय से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार भवाली क्षेत्र के खैरना बाजार में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं। इसी क्रम में 15 दिसंबर को पुष्कर सिंह परिहार निवासी खैरना, थाना भवाली ने तहरीर देकर बताया कि खैरना बाजार में स्थित उनकी दुकान ‘गीता गारमेंट्स’ के बाहर खड़ी स्कूटी (संख्या UK04AD-9845) 12 दिसंबर की रात चोरी हो गई थी। तहरीर के आधार पर थाना भवाली में मु0अ0सं0 69/25 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा पेपर लीक कांड!... परीक्षा से पहले वायरल हुआ प्रश्नपत्र, प्रोफेसर पर गिरी गाज

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने चोरी की घटनाओं के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भवाली श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली प्रकाश सिंह मेहरा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने सुरागरसी, पतारसी और सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए 16 दिसंबर 2025 को भवाली क्षेत्र से दो व्यक्तियों को चोरी की स्कूटी और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी हल्द्वानी से पिकअप वाहन संख्या UK04CB-5313 से बेतालघाट भट्टी की शराब लेकर गए थे और वापसी में खैरना से स्कूटी चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी इनके द्वारा खैरना बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी की जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 6 दिन भारी पड़ेंगे!... मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, देखें अपडेट

बरामद वाहनों के आधार पर मामले में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी: धीरज मौर्या पुत्र तुला राम मौर्या, निवासी हाल मानपुर पश्चिम कटकन टीपी नगर हल्द्वानी, स्थायी पता ग्राम पुरैना थाना बहेड़ी, बरेली (उ.प्र.), और अनुज कुमार पुत्र ईश्वरी प्रसाद, निवासी मानपुर पश्चिम एकता विहार टीपी नगर हल्द्वानी (नैनीताल) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी की गिरफ्तारी से सियासी पारा हाई...हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन

पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाओं में एक अन्य आरोपी प्रिसं बिष्ट पुत्र बालम सिंह बिष्ट निवासी देवलचौड़ खाम टीपी नगर हल्द्वानी की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक रमेश चंद्र पंत (चौकी प्रभारी खैरना), कांस्टेबल राजेंद्र सती, कांस्टेबल जगदीश धामी तथा पीआरडी आनंद बल्लभ (चौकी खैरना) शामिल रहे।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में