उत्तराखण्ड कुमाऊं गढ़वाल देहरादून मौसम हिल दर्पण

बिजली, ओले और तेज हवाएं… उत्तराखंड के कई जिले चार दिन तक हाई अलर्ट पर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मैदानी इलाकों से लेकर पर्वतीय जिलों तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं और कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्जन और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तंत्र मंत्र के नाम पर यूट्यूब पर 'चमत्कार'!...पूजा के बहाने बड़ा कांड, ऐसे खुला 'कालनेमि' गैंग का राज

29 मई को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है। इस दिन उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इनमें से कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन....इस अफसर को अवमानना नोटिस

इसके बाद 30 और 31 मई को भी प्रदेश के अधिकतर इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 30 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 31 मई को भी पर्वतीय क्षेत्रों में इसी तरह का मौसम रहने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हृदय विदारक हादसा... फंसे पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में