उत्तराखण्ड कार्रवाई गढ़वाल हरिद्वार हिल दर्पण

मां की दूसरी शादी के बाद बदल गई जिंदगी?… किशोरी की आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में घर से अचानक लापता हुई नाबालिग किशोरी की तलाश में जुटी पुलिस को जब वह हिमाचल प्रदेश में अपनी बड़ी बहन के घर मिली तो मामले की कहानी ही बदल गई। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह किसी के बहकावे में आकर नहीं, बल्कि घर में हो रहे कथित शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर वहां से गई थी। उसने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौत का तांडव!... गहरी खाई में गिरकर नदी में समाई कार, 5 शव बरामद

मामला हरिद्वार जिले का है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) निवासी एक व्यक्ति ने पिछले सप्ताह ज्वालापुर कोतवाली में अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उसके हिमाचल प्रदेश में होने का पता चला। पुलिस ने उसे वहां उसकी बड़ी बहन के घर से सकुशल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दिवाली पर सरकार देने जा रही बड़ा तोहफा!... बोनस के बाद डीए और वाहन भत्ते पर भी बड़ा अपडेट

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। आरोप है कि इसके बाद सौतेला पिता उसके साथ गलत हरकतें करने लगा और उसका शारीरिक शोषण करता था। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उसने घर छोड़ दिया और किसी को जानकारी दिए बिना अपनी बड़ी बहन के पास पहुंच गई।

किशोरी की आपबीती सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में दर्ज मुकदमे में पॉक्सो अधिनियम की धाराएं बढ़ाईं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और चार नवंबर को आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोनल रावत, अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा और महिला कांस्टेबल प्रियंका तोमर शामिल रहीं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में