उत्तराखण्ड गढ़वाल स्थानान्तरण हरिद्वार हिल दर्पण

चुनाव से पहले उत्तराखंड पुलिस में भूचाल!… 13 इंस्पेक्टरों समेत 81 दारोगाओं की बदली कुर्सी

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तबादलों का सिलसिला तेज होने लगा है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 13 पुलिस निरीक्षकों के साथ 81 उपनिरीक्षकों एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सभी निरीक्षकों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  खाई में गिरी बोलेरो, बिखर गया परिवार!... 2 साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत

तबादला आदेश के तहत पुलिस लाइन में तैनात कई निरीक्षकों को विभिन्न कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ कोतवाली प्रभारियों को दूसरी जगह भेजा गया है। निरीक्षक चन्द्रभान सिंह को ज्वालापुर से नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। अमरजीत सिंह को बहादराबाद से ज्वालापुर, केसी भट्ट को पुलिस लाइन से कनखल, नंद किशोर भट्ट को पुलिस लाइन से रुड़की और राजेंद्र खोलिया को पुलिस लाइन से कलियर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल!... 34 अफसरों की बदली जिम्मेदारी, कई जिलों में नए कप्तान

इसी तरह विनोद गुसाईं को पुलिस लाइन से पथरी, मनोज मैनवाल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ से मंगलौर, भगवान मेहर को मंगलौर से श्यामपुर, राकेश शाह को पुलिस लाइन से रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को पुलिस लाइन से सिडकुल, संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से खानपुर और कुन्दन राम आर्या को पुलिस लाइन से झबरेड़ा कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक प्रदीप रावत को पुलिस लाइन से बहादराबाद कोतवाली भेजा गया है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले हरिद्वार जनपद में तैनात 13 निरीक्षकों का दूसरे जिलों में तबादला किया गया था। इसके बाद जिले की कई कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षकों के पद रिक्त हो गए थे। इन रिक्त पदों को भरने के लिए एसएसपी ने पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके साथ ही 81 दारोगाओं के तबादले भी किए गए हैं। लंबे समय बाद हरिद्वार पुलिस महकमे में इतने बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में