अल्मोड़ा उत्तराखण्ड एक्सीडेंट कुमाऊं मौत हिल दर्पण

दोहरे हादसे से दहला कुमाऊं…चार लोगों की मौत से पसरा मातम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में दर्दनाक हादसे हुए हैं। दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। एक घटना में कार गहरी खाई में गिर गई, जबकि दूसरी घटना में कोसी नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से जान चली गई। दोनों हादसों के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह घटनाएं मंगलवार को अल्मोड़ा जिले में सामने आई। पहली घटना रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत ब्लॉक स्थित सौनी बिनसर क्षेत्र के तितालीखेत में हुई, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस, राजस्व विभाग और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। खाई से दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘देवभूमि सबकी है’... सीएम धामी का बड़ा बयान

हादसे में एक मृतक की पहचान जीवन चंद्र जोशी (निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई पहचान पत्र नहीं मिला, हालांकि एक मोबाइल कॉल के आधार पर पहचान संभव हो सकी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बम विस्फोट की धमकी... सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दूसरी घटना अल्मोड़ा मुख्यालय के निकट देवस्थल क्षेत्र की है, जहां कोसी नदी में नहाने गए पांच दोस्तों में से दो युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शॉर्ट सर्किट या बड़ी चूक?...ई-रिक्शा शोरूम में धधकी आग, कई वाहन जले

मृतकों की पहचान सोनू कनवाल (26) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा तथा धीरज गड़िया (37) निवासी मोटाहल्दू, हल्द्वानी (मूल निवासी बागेश्वर) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में