उत्तराखण्ड गढ़वाल जन मुद्दे देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड का बजट सत्र…जानें कब और कहाँ होगा!

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने बजट सत्र 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुष्टि की है कि आगामी बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। पिछले साल तकनीकी कारणों से यह सत्र नहीं हो पाया था, लेकिन इस बार सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद... हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2 FIR से लेकर जांच तक खुला पूरा राज

वित्त विभाग ने सभी विभागों को आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपनी मांगें ऑनलाइन जमा कराने का निर्देश दिया था। अब सभी मांगों की समीक्षा पूरी हो चुकी है और विभागों के साथ बजट पर विस्तृत चर्चाएं करीब एक महीने तक चलेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर!... SIR की सुनवाई पूरी, इस दिन होगा सबसे बड़ा अपडेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि भारत सरकार का आम बजट 1 फरवरी को पेश होने के बाद इसे ध्यान में रखते हुए राज्य का बजट अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। राज्य सरकार का यह कदम बजट प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ विधानसभा सत्र को समय पर सम्पन्न कराने की तैयारी को दर्शाता है।

हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में