उत्तराखण्ड गढ़वाल जॉब अलर्ट देहरादून हिल दर्पण

उत्तराखंड में नौकरी की बहार!…जानें यूकेपीएससी की 6 प्रमुख परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 6 प्रमुख परीक्षाओं का अपडेटेड कैलेंडर जारी किया है, जो 14 मार्च 2026 से 31 मई 2026 तक आयोजित होंगी।

मुख्य परीक्षाओं में उत्तराखंड सचिवालय/अपर निजी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा 14 मार्च 2026 को होगी। महिला कल्याण विभाग अधीक्षिका परीक्षा-2025 की स्क्रीनिंग परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा-2023 की मुख्य परीक्षा 21 से 24 अप्रैल 2026 तक होगी, जबकि सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा 27 से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित है।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी का विद्रोह!... उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से मचा हड़कंप

माध्यमिक शिक्षा विभाग की राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2025 के तहत भौतिक शास्त्र की परीक्षा 9 मई, नागरिक शास्त्र की परीक्षा 10 मई, हिंदी की परीक्षा 30 मई और इतिहास की परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  NEET विवाद पर क्या निकलेगा कोई रास्ता... अब सरकार के पाले में गेंद, क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा?

यूकेपीएससी ने नोट दिया है कि ये तिथियां संभावित हैं और आवश्यकता पड़ने पर इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसी क्रम में डेयरी विकास विभाग की सहायक निदेशक परीक्षा-2025 को स्थगित रखा गया है। वहीं, समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा पहले ही संपन्न हो चुकी है और कम्प्यूटर परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता परीक्षा-2024 के शेष विषयों की परीक्षा तिथियां भी जल्द घोषित होंगी। सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का साक्षात्कार 16 मार्च 2026 से प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  '40 हजार दो, तभी चलेगी फाइल'... सामने थी विजिलेंस! ट्रैप में जा फंसा रिश्वतखोर अफसर

यूकेपीएससी का यह अपडेट परीक्षा नियंत्रक जयवर्धन शर्मा द्वारा जारी किया गया है। इससे परीक्षार्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा और आगामी नौकरियों की तैयारी में मदद मिलेगी।

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में