उत्तराखण्ड क्राइम गढ़वाल देहरादून मौत हिल दर्पण

उत्तराखंड में खूनी खेल!…वकील को गोलियों से भूना; 24 घंटे में दूसरा मर्डर

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। 24 घंटे के भीतर दूसरे हत्या कांड ने शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामले में पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र के शिमला रोड स्थित बुड्ढी गांव में अज्ञात बदमाशों ने एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता सोहेल देर रात अपने घर पर मौजूद थे, जबकि उनका भाई दूसरे कमरे में खाना खा रहा था। इसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनकर वह बाहर पहुंचा तो सोहेल खून से लथपथ फर्श पर पड़े मिले। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड... ‘देवभूमि परिवार आईडी’ प्रणाली लागू, होगा ये काम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

हत्या से नाराज स्थानीय लोगों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को शिमला बाईपास रोड पर रखकर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा नेता की हत्या के बाद बवाल... आगजनी से लेकर बुलडोजर कार्रवाई तक हालात बेकाबू

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावरों ने अधिवक्ता सोहेल को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल... इन इलाकों में कल बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं सड़क जाम और प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ भी नामजद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Ad
हिल दर्पण डेस्क

हिल दर्पण डेस्क

About Author

"हिल दर्पण" उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को हम तक पहुंचानें हेतु संपर्क करें। धन्यवाद! Email: [email protected]

You may also like

उत्तराखण्ड धर्म/संस्कृति बागेश्वर

उत्तराखंड को माना जाता है शिवजी का ससुराल, यह है मान्यता      

खबर शेयर करें -उत्तराखंड में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनके बारे में मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी
उत्तराखण्ड देहरादून मौसम

*मौसम विभाग की चेतावनी- पहाड़ों में होगी बारिश और बर्फबारी, कोहरे की आगोश में रहेंगे यह जिले*

खबर शेयर करें -देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने को तैयार है। इस बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में